राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में मासिक 'क्षितिज' शृंखला के तहत सरोज वर्मा एवं उनकी टीम ने 'लोक संगीत' कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और भातखंडे संस्कृतिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।