फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 02:33 PM IST

राजधानी लखनऊ में शनिवार दोपहर 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से वह घायल है। अब तक दो आरोपी पकड़े गए हैं। वारदात के कुछ घंटे बाद ही दोनों को पकड़ लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी इलाके की है। यहां 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि चार युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। जबकि, एक का नाम वह नहीं बता सकी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। इसके बाद देर रात एक आरोपी ललित कश्यप को हरौनी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके से नामजद आरोपी छोटू भाग निकला। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललित से मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद वारदात में शामिल एक और आरोपी हरौनी निवासी मेराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेराज का नाम किशोरी को नहीं पता था। उसके बारे में जानकारी पुलिस को मुठभेड़ में घायल ललित से मिली। डीसीपी ने बताया कि ललित के खिलाफ पहले से चोरी और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें