फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, राहुल गांधी को राम तो सरकार को दिखाया रावण

उत्तर प्रदेश में भाजपा और विपक्ष के बीच होर्डिंग वार जारी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में एक बार फिर एक होर्डिंग सामने आई है। यह होर्डिंग कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को राम और सरकार को रावण दिखाया गया है। यूपी की राजनीति में होर्डिंग और पोस्टर से पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आती हैं। अब दशहरा पर्व पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। उनके हाथ में एक धनुष है, जिसके तरकस में बाण हैं। जैसे अभी संधान होने वाला है। सामने रावण की तस्वीर है। रावण के रूप में परोक्ष रूप से केंद्र सरकार यानी पीएम मोदी को दिखाया गया है। इनके दस सिरों में अलग-अलग विभागों के नाम लिखे गए हैं। मुख्य चेहरे पर 'वोट चोर' लिखा गया है। तस्वीर को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। माल एवेन्यू स्थित, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी यह होर्डिंग एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा द्वारा लाई गई है। इस तस्वीर में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें