लखनऊ के चिनहट स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों हरदोई के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल में शव रखवाए हैं। पुलिस की सूचना पर गुरुवार की सुबह नरगिस के पिता अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उनसे बातचीत करके जानकारी जुटाई।