राजधानी लखनऊ में फैजुल्लागंज क्षेत्र के चतुर्थ वार्ड में कली गांव की मुख्य सड़क 15 वर्ष से बदहाल स्थिति में है। स्थिति इतनी खराब है कि इस मार्ग से निकलने वाले लोग कब गिर जाएं, कहा नहीं जा सकता। स्थानीय निवासी जयपाल बताते हैं कि कई बार हमने शिकायत की , लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। अभी कुछ महीने पहले ही एक बारात आई थी, गिरने से उसमें एक दो लोगों के हाथ भी टूट गए।