फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का शुभारंभ, अस्पताल में भर्ती मरीजों का ब्रजेश पाठक ने जाना हाल

राजधानी लखनऊ में रविवार को वृंदावन सेक्टर-15 स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में 19वें राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चों को संबोधित भी किया। जंबूरी में शामिल होने आए तेलंगाना निवासी 13 साल के स्काउट्स विदित डिहाइड्रेशन के शिकार हुए। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें परिसर में बने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएम जब निरीक्षण को पहुंचे तब विदित का इलाज चल रहा था। इमरजेंसी वार्ड के दूसरे बेड पर अयोध्या निवासी गाइड्स वैष्णवी को भी भर्ती किया गया है। उन्हें सीने में दर्द की वजह से कार्य करने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें