राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम अवैध गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग चार मंजिला भवन में पूरी तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। घटना अलीगंज सेक्टर के उस्मानपुर गांव की है। आग बुझाते समय मकान का रेलिंग गिर गई। इसमें आग बुझा रहे पांच कर्मी घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।