राजधानी लखनऊ में सोमवार में स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एलडीए के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगमदुबग्गा के छदुइय्या गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एलडीए ने 40 साल पहले जमीन ली थी, लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। अब एलडीए की टीम बिना मुआवजा दिए कब्जा करने आई हैं। हालांकि एलडीए को पुलिस फोर्स नहीं मिल पाई, इसकी वजह से एलडीए अधिकारी जॉगर्स पार्क कार्यालय में बैठे रहे।