लखनऊ में महिंगवा थाना क्षेत्र के भरिगहना गांव में 9 वर्षीय बच्चे की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग लेकर ग्रामीणों ने रविवार की रात थाने का घेराव किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल सत्यम गौतम (9) के पिता सत्रोहन का आरोप है कि, सरवन गुप्ता निवासी भरिगहना ने उनके बेटे की पिटाई की। इससे वह घायल हो गया। पुलिस कार्रवाई की बजाय उल्टे पीड़ितों पर दबाव बना रही है।