राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अरा) अवध के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग रखी कि कानपुर रोड नगर प्रसार योजना, लखनऊ 1,2,3,4, अलीगंज सड़क एवं शहर विस्तार योजना व सीतापुर रोड प्रसार योजना के अंतर्गत अर्जन प्रभावित किसानों के जीवकोपार्जन के लिए चबूतरों का आवंटन किया जाए।