फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आधार कार्ड शिविर में सर्वर ने बढ़ाई मुसीबत, तीन घंटे तक ठप रहा काम

लखनऊ में विकासखंड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत हबीबपुर गांव में बने पंचायत भवन में सोमवार सुबह 10 बजे से आधार कार्ड अपडेट और नए आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण दोपहर एक बजे तक आधार संबंधी काम शुरू नहीं हो सका। दूर-दराज से आए ग्रामीणों को घंटों पंचायत भवन में बैठकर सर्वर शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। हबीबपुर गांव निवासी खुशबू ने बताया बेटी पीहू का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आई थी लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से बेटी का नया आधार कार्ड नही बन पया वही गोहरामऊ गांव निवासी विकास यादव ने बताया वह दोपहर करीब 12 बजे आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंचे थे। सर्वर में दिक्कत के कारण उनका काम नहीं हो सका और उन्हें इंतजार करना पड़ा।सैफलपुर गांव निवासी रमेश सुबह दस बजे अपनी बेटी पलक का आधार अपडेट कराने और बेटे गोलू का नया आधार कार्ड बनवाने पहुंचे थे। दोपहर एक बजे तक सर्वर ठप रहने से दोनों बच्चों का काम नहीं हो पाया। सैफलपुर निवासी नीलम ने बताया बेटी रुचि प्राथमिक विद्यालय की कक्षा दो में पढ़ती है। आधार कार्ड बनवाने की जानकारी मिलने पर वह बेटी की छुट्टी कराकर करीब 15 किलोमीटर दूर से पंचायत भवन पहुंचीं, लेकिन सर्वर ठप होने से आधार नहीं बन सका। वह पंचायत भवन में ही बैठकर सर्वर शुरू होने का इंतजार करती रहीं।उन्नाव के मटरिया धौरा निवासी सोनवानी जन्मतिथि में संशोधन कराने पहुंचीं थीं। जमालनगर निवासी रामावती अपनी बेटी सिद्धि का आधार अपडेट कराने आई थीं, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते दोनों को भी निराश होकर इंतजार करना पड़ा।वहीं मलिहाबाद के फूलचंद्रखेड़ा गांव निवासी संत राम अपनी पत्नी मधु के साथ पहुंचे थे। संत राम ने बताया उन्हें अपनी जन्मतिथि और पत्नी के नाम में संशोधन कराना था, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण आधार में संशोधन नहीं हो सका। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर पंचायत भवन पहुंचना पड़ा। सर्वर ठप होने से उन्हें आने-जाने में समय और खर्च के साथ घंटों इंतजार की परेशानी भी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने सर्वर की तकनीकी समस्या जल्द दूर कर आधार सेवाएं सुचारु कराने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें