फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आधी रात एके-47 लेकर कालोनी में घूम रहे थे युवक, टॉर्च जलाकर घरों में झांकते; सामने आई ये हकीकत

राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि तीन युवक एक कॉलोनी में घूम रहे है। इसमें एक के हाथ में AK-47 और दूसरे के हाथ में पिस्टल है। वह कालोनी में घूम रहे हैं। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित रिफा कालोनी की है। ये सभी युवक वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई। जानकारी करने पर पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक कन्नौज पुलिस के सिपाही हैं। वह किसी काम से सादे कपड़ों में यहां आए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात कालोनी में घूम रहे युवक खिड़की और दरवाजों पर टॉर्च जलाकर घरों के भीतर झांक रहे थे। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि कन्नौज पुलिस की टीम आई थी। पुलिसकर्मी के कंधे पर एके-47 थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें