लखनऊ में आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं। आने वाले समय में प्रदेश में संगठन विस्तार, पंचायत चुनाव, आगे के कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी। कार्यक्रम में 13 बिंदुओं का शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार से जुड़ा प्रस्ताव भी पास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी रचनात्मक कार्य, सफाई अभियान, संघर्ष मुद्दों को लेकर करेंगे। संजय सिंह ने आगे कहा कि कुंभ हादसे के बाद काफी लोग अभी भी लापता हैं। मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला है। किसान खाद के लिए मार खा रहा है। रोजगार न मिलने पर युवा आत्महत्या कर रहा है। पीएम को आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए। हालांकि पीएम की प्राथमिकता चुनाव है। इसीलिए वह बिहार गए कश्मीर नहीं। पहलगाम मुद्दे पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आए। कश्मीर में घायलों का हाल जानने, घटनास्थल जा सकते थे।