फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज, निकाला गया सामान

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को जिस इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को मजदूर लगाकर भवन के बेसमेंट में बनी पेट शॉप का सामान निकाला गया। इससे पहले ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया, ताकि स्मेल कम हो सके। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 10 जुलाई को भवन स्वामी को भवन गिराने का आदेश जारी किया था। 15 दिन का समय स्वयं कार्रवाई के लिए दिया था। निर्धारित अवधि पूरी होने में अब केवल पांच दिन शेष हैं। ऐसे में भवन से बचा हुआ सामान बाहर निकालने का कार्य जारी रहा। भूतल पर संचालित पेट शॉप से भी सामान हटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें