राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, बहादुरपुर में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की प्रचार्या हेमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों की अभिभावकों व शिक्षकों ने सराहना की। इस अवसर पर शिक्षिका आभा गुप्ता सहित अन्य स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।