फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के पारा में अवैध भैंस डेयरियों पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित भैंस डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार सुबह से ही बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे डेयरी संचालकों को पुलिस ने मौके से हटाया। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स पीएसी के साथ एसीपी काकोरी अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एसीपी काकोरी शकील अहमद के नेतृत्व में पुलिस बल और नगर निगम की टीम अवैध डेयरियों को खाली कराने की कार्रवाई कर रही है। नगर निगम की टीम लगातार डेयरियों से भैंसों को पकड़कर ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस भेज रही है।कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध या हंगामा न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर निगम टीम की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें