फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हाईकोर्ट के आदेश पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नाले पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त

लखनऊ फैजाबाद रोड स्थित कामता क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले पर बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। नाले के ऊपर दुकानदारों और होटल संचालकों द्वारा बनाए गए स्लैब और अवैध निर्माणों को हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक नालों और सड़कों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें