राजधानी लखनऊ में सोमवार को गोमती नगर स्थित लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सर्पदंश के विषय में मिथक और उपचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रेसवार्ता करके निदेशक प्रो डॉ सीएम सिंह व फाउंडर निदेशक (एफपीएचएस) डॉ चंद्रकांत लहरिया ने जानकारी दी।