फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बुधवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डीएम ने बताया कि खाद्य या पेय पदार्थों में मिलावट की जानकारी एफएसडीए के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805533 पर दे सकते हैं।

एफएसडीए कार्यालय के नंबर 05223514492 पर भी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। वहीं अब एफएसडीए की टीम होटल, रेस्टोरेंट, ढ़ाबा और अन्य दुकानों के बाहर प्रतिष्ठान संचालक का नाम भी चेक करेगी। अगर प्रतिष्ठान संचालक का नाम प्रदर्शित नहीं मिला तो कार्रवाई भी होगी।

एफएसडीए की टीम ने बुधवार को 1090 चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट चेक करने का तरीका बताया। इस दौरान लोगों ने एफएसडीए की फूड वैन के पास जाकर कई जानकारियां भी लीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें