राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज के राम-राम बैंक चौराहे पर केबल डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वहां पानी बहने लगा। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके चलते लगातार पानी बह रहा था। सोमवार को जल कल के कर्मचारी पाइपलाइन की मरम्मत करने पहुंचे हैं।