राजधानी लखनऊ में वजीरगंज मे एक साल पहले बरसात में जिस जगह नाले में बच्ची गिरकर बह गई थी, वहां से 10 कदम की दूरी पर नाले का पत्थर टूटा पड़ा है। घटना के बाद भी जिम्मदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पटिया डेढ़ महीने से टूटी पड़ी है। अभी दो दिन पहले ही ठाकुरगंज में नाले में एक युवक गिर गया था। उसकी भी मौत हो गई है। लगातार घटनाओं से भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं।