फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर मार्ग पर कंफ्यूजन: लोग बोले- कभी हम उल्टी दिशा की तरफ घूम जाते हैं, चौराहे पर कुछ समझ नहीं आता

ग्रीन कॉरिडोर मार्ग हनुमान सेतु चौराहे पर यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी कंफ्यूजन रहता है कि हम किस दिशा की तरफ जाएं और कितना उल्टा घूम कर हमें जाना पड़ता है। आए दिन यहां पर कोई ना कोई परिवर्तन किया ही जाता है। कभी इधर से तो कभी उधर से जाना पड़ता है। बैरिकेडिंग लगाकर ग्रीन कॉरिडोर मार्ग को सकरा कर दिया गया है, जो बीरबल साहनी मार्ग की तरफ से आ रहे हैं। डालीगंज की तरफ जा रहे मार्ग के बीच में पड़ने वाला हनुमान से तू चौराहा है पर बैरिकेडिंग लगी हुई है, जिसमें सिर्फ एक ही गाड़ी निकल सकती है। वहीं, हनुमान सेतु चौराहे पर गुजर रहे मनीष बताते हैं कि काफी कंफ्यूजन भरा ग्रीन कॉरिडोर का मार्ग है हनुमान सेतु चौराहे पर समझ ही नहीं आता है किधर हमें जाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें