राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित एलडीए कार्यालय में गुरुवार को प्राधिकरण दिवस और जनता अदालत का आयोजन हुआ। इसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। एलडीए की जनता अदालत में जानकीपुरम से इंदु प्रकाश ने बताया कि वह 10 साल से अपने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए भटक रहे थे। आज जाकर उनको सफलता मिली। उन्होंने बताया कि उनका मकान सतर्कता जांच के दायरे में फंसा था। अब एलडीए ने सब कुछ सही कर दिया है और रजिस्ट्री हो जाएगी। इस दौरान करीब उनको 20 से 25 बार एलडीए के चक्कर काटने पड़े।