फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Budget 2025 : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है। जो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। आत्मनिर्भर भारत का यह बजट स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव बनेगा। इस बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें