प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी शुरुआत 7 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी, जहां तेज आंधी और बारिश का असर दिखाई देगा। इसके बाद 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में इसका प्रभाव फैलने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।