फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: लखनऊ के कुर्सी रोड पर हटा बिजली तारों का मकड़जाल, एबीसी लाइन बिछी

Bhupendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 04:44 PM IST

राजधानी लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने घरों और दुकानों के ऊपर से निकले बिजली के तारों के मकड़ जाल को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। 11 केवी एलटी (जीएसआई) जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में एबीसी (एरियल बंच्ड) लाइन बिछा दी। नए बिजली कनेक्शन भी जोड़ दिए। एबीसी लाइन बिछने से खुले बिजली तारों का जाल काफी हद तक समाप्त हो गया है, जिससे शॉर्ट सर्किट और हादसों की आशंका कम होगी। विभाग ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली पोल लगाने की भी बात कही है। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपने परिसरों में आर्म्ड केबल लगवाने की अपील की। उनका कहना है कि आर्म्ड केबल लगने के बाद विभाग की ओर से निशुल्क नया बिजली मीटर भी लगाया जाएगा, जिससे विद्युत व्यवस्था और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित हो सकेगी। विभाग की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों ने एबीसी लाइन बिछाने और नए कनेक्शन जोड़ने के लिए बिजली विभाग की सराहना की, साथ ही समस्या को प्रमुखता से उठाने पर अमर उजाला का आभार भी व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें