राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय केजीएमयू पहुंचे। उन्होंने यहां बनी मजारों में चादर चढ़ाई। दरअसल, केजीएमयू प्रशासन ने इन मजारों को 15 दिन में हटाने के निर्देश दिए थे। इन मजारों पर नोटिस भी चस्पा की गई है। इसके बाद से मामला चर्चा में है।