फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी इनपुट के बाद सीमा पर बढ़ी चौकसी, श्रावस्ती में बढ़ी गश्त... की गई जांच

नेपाल के रास्ते पाकिस्तानी व बांग्लादेशी घुसपैठिये भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। इस इनपुट के बाद नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। शनिवार को श्रावस्ती में पुलिस, एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ सीमा पार आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। उनसे पूछताछ करके जानकारी ली। वहीं एसपी ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिले की करीब 62 किमी खुली सीमा नेपाल से मिलती है। इनमें कुछ पारंपरिक तो कुछ गैर पारंपरिक मार्ग हैं। यही नहीं राप्ती नदी सहित पहाड़ी नाले से होकर भी सीमा पार किया जा सकता है। यह पूरी सीमा जिले के मल्हीपुर व सिरसिया थाना क्षेत्र में पड़ती है। इसकी निगरानी के लिए सीमा पर भारतीय क्षेत्र में एसएसबी तो नेपाल क्षेत्र में नेपाल एपीएफ की तैनाती है। विगत दिनों खुफिया इनपुट मिला कि नेपाल के रास्ते कुछ पाकिस्तानी आतंकी व बांग्लादेशी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। इस इनपुट के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां स्थानीय पुलिस, एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवान सीमा पार आने जाने वालों की सघन जांच कर रहे हैं। वहीं एसएसबी व पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस व एसएसबी के जवान सीमा पार आने जाने वालों की तलाशी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ड्रोन कैमरे से भी सीमा क्षेत्र की निगरानी कराई जा रही है। वहीं सीमा सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ व असनहरिया में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों व जवानों को इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, संभावित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करते रहने का निर्देश दिया। साथ ही स्वयं हेमपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने निरंतर गश्त व जंगल कॉम्बिंग करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें