राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर सरकार को घेरा। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यूपी में 2027 में चुनाव है। जरा भी नैतिकता है तो यूपी विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें। कहें कि पहले यूपी विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव पास कराए। कांग्रेस समर्थन करेगी।