भले ही वे अलग-अलग देशों और परिवेश से हों या फिर उनका पहनावा, संस्कृति और भाषा अलग-अलग हों लेकिन उनके बीच वार्तालाप का माध्यम है संगीत। भारत समेत 11 देशों के 138 कलाकार जब बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे तो उनके बीच संगीत की भाषा में ही सबकुछ बयां होता रहा। अमर उजाला से खास बातचीत में ऐसा लगा मानो मिर्जा अतहर जिया का शेर गुनगुना रहे हों - मुझ में थोड़ी सी जगह भी नहीं नफरत के लिए, मैं तो हर वक्त मोहब्बत से भरा रहता हूं...।