लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल में शनिवार सुबह एक तेंदुआ टहलते हुए नजर आया जिसके बाद हडकंप मच गया। हालांकि तेंदुए ने अभी तक किसी पर हमला नहीं किया है। स्कूल में तेंदुए के होने की जानकारी मिलते ही लखनऊ चिड़ियाघर की एक टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंच गई। स्कूल से एक किमी दूरी पर ही मूसाबाद का जंगल और गोमती नदी है।