गोंडा के SCPM नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के तीन छात्र शुक्रवार को करनैलगंज पिकनिक मनाने गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। सरयू नदी में स्वीमिंग करने उतरे तीनों छात्रों की डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गहरे पानी में चले जाने की वजह से तीनों डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों स्टूडेंट्स की लाश को नदी से बाहर निकलवाया।