भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य और फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने देश के अल्पसंख्यकों पर विवादित बयान दिया है। विनय कटियार ने कहा कि, मुसलमानों को भारत में नहीं रहना चाहिए। जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा किया गया था ऐसे में वो बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं यहां उनका कोई काम नहीं। विनय कटियार के इस बयान को असदुद्दीन ओवैसी के बयान का पलटवार कहा जा रहा है जिसमें उन्होंने ऐसे कानून की मांग की थी जिसमें किसी भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी कहने पर कार्रवाई हो।