लोकसभा और विधानसभा चुनाव की बंपर जीत को कायम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यूपी नगर निकाय चुनाव में भी अपना परचम लहराया है। यूपी के 16 नगर निगम में से 14 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं दो नगर निगम में बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाए।