लखनऊ में हुई कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई जिसमें उन्होंने कहा था ये गठबंधन दो पार्टियों का नहीं कुनबे का है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दावों और वादों की सच्चाई साबित करें और मन की बात की बजाय काम की बात करें।