फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सपा ने जताई खुशी, छात्रों का किया स्वागत

झांसी। छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान सपा नेताओं ने आंदोलन में शामिल छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह युवाओं की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने छात्रों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्रों की अन्य मांगें पूरी नहीं होती हैं तो समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें