फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के गीत गाते निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ जखौरा

जखौरा (ललितपुर)। पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का उत्साह चरम पर है। कस्बा जखौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। रविवार को जखौरा से कांवड़ियों का एक जत्था डाक कांवड़ लेकर ओरछा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों ने बताया कि वे ओरछा धाम से पवित्र जल लेकर डाक कांवड़ के माध्यम से वापस लौटेंगे। सोमवार सुबह करीब दस बजे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। यात्रा को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। शनिवार को जखौरा क्षेत्र के तिलहरी, ननौरा, किसलवास और देवरी सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने गए थे। रविवार को ये कांवड़िए जखौरा कस्बे से अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि शाम तक वे अपने-अपने स्थानों पर पहुंचकर विश्राम करेंगे। इसके बाद अपनी परंपरा और अनुष्ठान के अनुसार सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। सावन माह के चलते क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। शिवभक्ति के जयकारों से गांव-कस्बों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें