फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj में आशिक ने सिर पर लगाया तमंचा, हलक में आई Police की जान! प्रेमिका ने छोड़ा, तो बौखलाया

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, छिबरामऊ इलाके में सिरफिरे युवक ने शुक्रवार को अपनी प्रेमिका को बुलवाने के लिए उसके दो बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बनाया।  जिसके बाद उसने कभी खुद को, तो कभी बच्चों को गोली मारने की धमकी देते हुए आठ घंटे तक पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने किसी तरह से उसके बच्चों को मुक्त कराया। इसके बाद मुठभेड़ में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं,  सिरफिरे ने अपने तमंचे से फायर तक कर दिया, जिससे उसके हाथ में गोली लगने से एसओजी प्रभारी भी घायल हो गए।  ऐसे में आखिर ये पूरा मामला क्या है और कैसे ये पूरी कहानी शुरू हुई, चलिए आपको वो बताते है:

जानकारी के अनुसार, तालग्राम क्षेत्र के गाँव  सलेमपुर में रहने वाले दीपू ने छिबरामऊ में रहने वाली महिला से चार महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। उसकी 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा नानी के घर में रहते हैं। कुछ दिन पहले महिला दीपू को छोड़कर कहीं चली गई।  जिसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे दीपू पत्नी की तलाश में उसके मायके पहुंचा। दीपू ने उसके दोनों बच्चों को कमरे में तमंचा सटाकर बंधक बना लिया। लोगों की सूचना पर 12:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने लगी।  मौका देखकर बेटी बाहर आ गई। एएसपी अजय कुमार दरवाजा खुलवाने के लिए घंटों दीपू से बात करते रहे लेकिन वह पत्नी को बुलवाने की जिद पर ही अड़ा रहा। एसओजी प्रभारी देवेश पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वही, उसके बाद शाम करीब 7:13 बजे एसओजी ने पत्नी को बुलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बेटे को कमरे से बाहर निकलवाया। एसओजी प्रभारी दीपू को पकड़ने लगे तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली एसओजी प्रभारी के हाथ को छूते हुए निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली दीपू के पैर में लगी। शाम करीब 7:15 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें