फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 1673 युवाओं का चयन, प्रभारी मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें शामिल 44 कंपनियों ने 3008 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 1673 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अब रोजगार देने वाला क्षेत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह मेला झांसी के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। इसके माध्यम से उन्हें अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार रोजगार पाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास रक्षा क्षेत्र की इकाइयां और बड़ी कंपनियां उद्योग स्थापित कर रही हैं। इससे आने वाले समय में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार भी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जिलाधिकारी गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें