फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची में दिखा भारतीय वायु सेना का शौर्य: झारखंड में पहली बार एयर शो की हुई प्रस्तुति, देखें हैरतरंगेज वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sat, 19 Apr 2025 04:27 PM IST

झारखंड के इतिहास में पहली बार एयर शो की प्रस्तुति दी गई। बता दें कि भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ने एयर शो की प्रस्तुति रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में दी। एयर शो में मुख्य अतिथि के तौर पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री और रांची जिला प्रशासन की अहम भूमिका रही।

भारतीय सेना अपने पराक्रम एवं शौर्य की वजह से विश्वभर में प्रख्यात है। झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय सेना के अंतर्गत वायु सेना अपने शौर्य का परिचय रांची वासियों को एयर शो के माध्यम से देने का कार्य किया। इस एयर शो में कई हैरतरंगेज करतब दिखाए गए, जिससे लोगों में उत्साह का संचार हुआ। खासकर युवाओं में काफी रोमांच देखा गया। लोग "भारत माता की जय" और "जय हिंद" का नारा लगाते हुए नजर आए। एयर शो से न केवल करतब दिखाया गया, बल्कि अनुशासन, जुनून और और सेना की भावना को दर्शाया गया। एयर शो का आयोजन पहली बार रांची में हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि एयर शो का आयोजन कल भी यानी कि 20 अप्रैल को भी रांची में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एयर शो को लेकर उपायुक्त, DIG और एयरोबेटिक टीम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सभी स्कूलों को मिलेगा आमंत्रण

'सेना से प्रेरित होकर भारत का युवा आने वाले समय में सेना का हिस्सा बने'
झारखंड की राजधानी रांची में एयर शो का आयोजन होने से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इसी बीच केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय सेना से प्रेरित होकर भारत के युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेना, वायु सेना का हिस्सा बने। यही मुख्य मकसद था एयर शो के आयोजन का। एयर शो के दौरान वायु सेना के साहस का उदाहरण हम सभी ने देखा। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि पिछले दिनों हुई ओलाबृष्टि के कारण तीन जहाज को नुकसान पहुंचा, जिस वजह से आज छह जहाज ही एयर शो में भाग ले पाए। कुल नौ जहाजों को भाग लेना था। फिर भी किसी को महसूस नहीं हुआ कि कितनी जहाज है, करतब इतना असाधारण था कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन का स्पेन-स्वीडन का सफर, विदेशी निवेश से प्रदेश के पिछड़े इलाकों की बदलेगी तस्वीर!

लोगों से अपील कल के एयर शो में भी बढ़ चढ़कर भाग लें : मंजुनाथ भजन्त्री
रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने रांची वासियों से अपील करते हुए कहा कि कल भी एयर शो का आयोजन किया गया है। कल रविवार के दिन ज्यादा संख्या में आकर एयर शो को सफल बनाएं। रांची में पहली बार एयर शो का आयोजन किया गया है। भारतीय वायु सेना के जांबाज अफसरों के द्वारा जो हैरतरंगेज प्रदर्शन किए गए, वह काफी प्रभावशाली रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें