झारखंड के बोकारो में नक्सली अपनी हदें पार करते जा रहे है। एक ताजा घटना में नक्सलियों ने बोकारो जिले में एक रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन के साथ-साथ स्टेशन के सिग्नल और कम्युनिकेशन सिस्टम को आग के हवाले कर दिया। ये घटना गुरूवार की रात दमरी विहार रेलवे स्टेशन पर हुई। वहीं मामले की सूचना मिलने पर सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस की टीमें फौरन मौके पर पहुंच गई। इस घटना के दौरान नक्सलियों ने स्टेशन कंपाउंड में स्टेट गवर्नमेंट के खिलाफ कुछ पोस्टर भी चिपकाए है।