झारखंड के लातेहार में पुलिस और CRPF ने गारू थाना के रोल जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। ये विस्फोटक माओवादियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए छिपा कर रखे थे। लेकिन पुलिस को इसकी खबर लग गई और छापेमारी कर विस्फोटक और हथियार बरामद कर लिए गए।