सिदड़ा के रायका बांदी वन क्षेत्र में चली बुलडोजर कार्रवाई ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े, बल्कि वर्षों से बसे परिवारों की जिंदगी भी उजाड़ दी। कार्रवाई के बाद अब इलाके में सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है कि जिन लोगों को कभी बिजली-पानी जैसी सुविधाएं देकर बसाया गया, वही लोग मंगलवार को अचानक अतिक्रमणकारी कैसे बन गए।