जम्मू-कश्मीर पीपल फोरम रियासी ने 5 अगस्त को धारा 370 हटने की वर्षगांठ पर तिरंगा रैली आयोजित करने का ऐलान किया है। फोरम पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की, जो ग्रा मोड़ से शुरू होकर रियासी जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय तक पहुंचेगी।