फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नहीं, देश पहले! शिवसेना ने पाकिस्तान से क्रिकेट मैचों पर जताई आपत्ति

निकिता गुप्ता Updated Sat, 02 Aug 2025 06:52 PM IST

शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों के खिलाफ जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी प्रमुख मनीष साहनी ने कहा कि पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के बावजूद भारत-पाक क्रिकेट मैच कराना देश की जनभावनाओं का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मैचों से जुड़ी सट्टेबाजी का पैसा आतंकवाद को पोषण देता है। उन्होंने बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के साथ सभी खेल संबंध समाप्त किए जाएं और ऐसे मैचों का जनता बहिष्कार करे। प्रदर्शन के दौरान 'पाकिस्तान को बायकाट करो' जैसे नारों और पोस्टरों के ज़रिए विरोध दर्ज कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें