फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दिनों में बाढ़ का डर, पहाड़ी गांवों के लोगों को हो रही भारी दिक्कतें

निकिता गुप्ता Updated Sat, 13 Sep 2025 06:04 PM IST

जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के पोरन, चांड़ली, दसिया गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गावों की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश से बाढ़ का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण राज कुमार, और अशोक ने कहा कि लोग लंबे समय से बरसात के दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश आने से नाले में बाढ़ की स्थिति रहती है। ऐसे में यदि कोई बीमार हो जाए तो बाढ़ के पानी के कम होने का इंतजार करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी कई कई दिन छुट्टी करनी पड़ती है। इस बारे में जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं होने से आज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नाले पर पुल बनाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें