रियासी में सीनियर सिटीजन एंड सिविल सोसाइटी द्वारा मंगलवार को अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थानीय संयोग घर बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कृष्ण लाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान आए हुए कई बच्चों ने डोगरी और हिंदी गाने गा कर समां बांधा। इसके अलावा कई वक्ताओं ने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि,सोसाइटी के साथ सभी ऐसे लोग जुड़े हुए है,जोकि विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत हुए है। यह सोसाइटी जिला अस्पताल में रोजाना दोपहर का भोजन भर्ती हुए मरीजों और उनके साथ आए तामीरधारों को उपलब्ध करवाती है। कार्यक्रम में मंच का संचालन सबरंग कला संगम के डायरेक्टर राकेश अजनबी द्वारा किया गया। आते धन्यवाद प्रस्ताव सोसाइटी के प्रधान नंद शर्मा ने किया और बाद में एक सामूहिक चाय पार्टी भी आयोजित की गई।