डोडा के छत्रगलां टॉप में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सेना तथा पुलिस के संयुक्त नाके को निशाना बनाया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।