फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए का हमला, वन्यकर्मी घायल

एक तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हालात तब बिगड़ गए जब जंगली जानवर ने एक वन्यजीव कर्मचारी पर हमला कर दिया। सुरिनसर–मानसर क्षेत्र में तैनात गार्ड पवन कुमार इस अभियान का हिस्सा थे। अचानक हुए हमले में उनकी बाजू और टांग में चोटें आईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर जम्मू के मंडा जू में स्थानांतरित कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें