फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: परिवहन सुविधा के अभाव में जूझ रहे पुरमंडल डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी

निकिता गुप्ता Updated Wed, 25 Feb 2026 04:16 PM IST

पुरमंडल स्थित डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने परिवहन सुविधा की कमी को लेकर अपनी समस्या उजागर की है। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें प्रतिदिन कॉलेज आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने बताया कि वे पहले कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचती हैं, उसके बाद ऑटो का लंबा इंतजार करना पड़ता है। फिर लगभग 12 किलोमीटर का सफर तय कर कॉलेज पहुंचते-पहुंचते वे प्रायः लेट हो जाती हैं। यह सिलसिला प्रतिदिन जारी है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ पढ़ाई पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि कुछ महीने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा जम्मू कश्मीर बैंक के माध्यम से पांच गाड़ियों का उद्घाटन किया गया था। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन गाड़ियों में से एक भी वाहन डिग्री कॉलेज पुरमंडल को उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि यहां के छात्रों को इसकी सख्त आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं ने जिला विकास आयुक्त सांबा आयुषी सुदन, आरटीओ सांबा तथा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि कॉलेज के लिए विशेष बस या वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर कॉलेज पहुंचने में सहूलियत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें